लाइव न्यूज़ :

हमारे पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्से से ,यह शुभ संकेत : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:08 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस बात पर खुशी जताई कि ओलंपिक और पैरालम्पिक में भारत के पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्सों से है और उन्होंने इसे शुभ संकेत बताया । सूत्रों ने बताया कि मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार को बधाई देने के लिये फोन पर उनसे बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की । तोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक 10 पदक जीत लिये हैं । मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि ये पदक उनकी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है । कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेते हैं और पैरा एथलीटों की जिस तरह से वह विशेष तौर पर हौसलाअफजाई कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा संकेत है । उन्होंने बताया कि जब वह उक्रेन में अभ्यास कर रहे थे तो प्रधानमंत्री अक्सर उनकी कुशलक्षेम पूछते थे । उनके पदक जीतने के बाद मोदी ने ट्वीट किया था ,‘‘ आसानी से हार नहीं मानने वाले शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाई है । उनकी जीवनयात्रा से कइयों को प्रेरणा मिलेगी । उन्हें बधाई ।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा ,‘‘ नयी ऊंचाइयों को छूते जा रहे मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के परिचायक हैं । उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है ।’’ मोदी ने इससे पहले दिन में सिंहराज अडाना से बात करके पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!