लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक मशाल रिले में आयोजक बरतेंगे पूरी सावधानी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:17 IST

Open in App

तोक्यो, 16 मार्च (एपी) तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने अगले सप्ताह शुरू होने वाली ओलंपिक मशाल रिले को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतने की योजना बनायी है जिससे कि लगभग चार महीने बाद होने वाले इन खेलों पर कोई खतरा ना आये।

कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक का आयोजन एक साल की देरी से 23 जुलाई से होगा। आयोजकों ने 25 मार्च से शुरू होने वाली मशाल रिले से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि इसका एक मकसद लोगों के उत्साह को बढ़ाना है।

इसकी शुरूआत जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र फुकुशिमा प्रांत से होगी और अगले चार महीने में लगभग 10,000 धावक पूरे जापान में इसे लेकर जाएंगे।

आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘ओलंपिक मशाल रिले का उद्देश्य उत्साह बढ़ाना है। हमें उमंग को बढ़ाने के साथ कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए चीजों को संतुलित करने की आवश्यकता है।’’

यह रिले जापान से सभी 47 प्रांतों से होकर गुजरेगी जिससे कोविड-19 के फैलने का खतरा है। सड़क किनारे खड़े होकर रिले देखने के लिए आने वाले प्रशंसकों को सामाजिक दूरी बरतने, मास्क पहनने, और शांत रह कर हौसलाअफजाई करने की सलाह दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!