लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:25 IST

Open in App

कराची, 19 मार्च लाहौर की एक अदालत ने उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

न्यायधीश हामिद हुसैन ने एक महिला हमिजा मुख्तार की याचिका पर गुरुवार को लाहौर में यह आदेश दिया। इस महिला ने दावा किया है कि पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ मामला दायर करने के बाद उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।

सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि हमिजा ने साइबर अपराध से जुड़े विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी और जांच करने पर पता चला कि जिन नंबरों से धमकी भरे संदेश भेजे गये उनमें से एक नंबर बाबर आजम का है।

हमिजा ने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न नंबरों से वाट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं तथा एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है कि उसके पास उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। वह इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है।

हमिजा ने इससे पहले बाबर के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!