लाइव न्यूज़ :

सिर्फ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ओलंपिक में देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए: पेस

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी तैयारी शुरू करते हुए कहा कि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को इन खेलों में देश के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए ।

पेस ने टेनिस प्रीमियर लीग के इतर मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने फ्रेंच ओपन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विम्बलडन और तोक्यो ओलंपिक इसके बाद जुलाई-अगस्त में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और ओलंपिक पता है। निकट भविष्य में इन तीन बड़ी प्रतियोगिताओं पर मैं ध्यान केंद्रित करूंगा।’’

ओलंपिक (1996) में कांस्य पदक जीतने वाले 47 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं हमेशा देशभक्त रहा हूं और मानता हूं कि केवल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ही देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिये।’’

इससे पहले दिसंबर 2019 में पेस ने कहा था कि 2020 पेशेवर सर्किट में उनका आखिरी वर्ष होगा लेकिन कोविड-19 के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प हो गयी।

पेस ने कहा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने पूरी तरह से खेल से ब्रेक ले लिया था और पिछले तीन सप्ताह से अभ्यास कर रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान मुझे परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला, जिससे मै तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। तीन सप्ताह में मैंने छह किलो वजन कम किया है और लय में लौट रहा हूं।’’

पेस टेनिस प्रीमियर लीग में मुंबई लियोन आर्मी के सह-मालिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!