लाइव न्यूज़ :

विजेंदर के पेशेवर मुकाबले के टिकटों की आनलाइन बिक्री शनिवार से

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह के गोवा में होने वाले आगामी मुकाबले के टिकटों की आनलाइन बिक्री शनिवार से शुरू होगी। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब धारक विजेंदर 19 मार्च को रिंग में वापसी करेंगे।

विजेंदर के मुकाबले के अलावा प्रशंसकों को छह अन्य मुकाबले भी देखने को मिलेंगे जिसमें भारत के 12 शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रमोटर्स ने आयोजन स्थल की क्षमता के सिर्फ 50 प्रतिशत टिकट बेचने का फैसला किया है। मुकाबले के सिर्फ 150 टिकट उपलब्ध होंगे।

विभिन्न वर्ग में टिकटों की कीमत 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक होगी। टिकट बुकमाइशो.कॉम पर उपलब्ध होंगे।

अपनी तरह का यह पहला मुकाबला गोवा में मैजिस्टिक प्राइड कैसिनो जहाज के डेक पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!