लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड : भारत टाईब्रेकर में यूक्रेन को हराकर सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:14 IST

Open in App

चेन्नई, 13 सितंबर भारत ने बी अधिबान, डी हरिका और निहाल सरीन के शानदार खेल से यूक्रेन को टाईब्रेकर में हराकर सोमवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ब्लिट्ज प्रारूप में खेले गये टाईब्रेकर में भारत ने यूक्रेन को 5-1 से हराया। भारत की तरफ से अधिबान, हरिका, सरीन और आर वैशाली ने बाजियां जीती।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने लुलिजा ओस्माक से बाजी ड्रा खेली जबकि पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को विश्राम दिये जाने के कारण शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे विदित गुजराती ने अनुभवी वेस्ली इवानचुक से अंक बांटे।

टाईब्रेकर में अधिबान ने किरील शेवचेंको को लार्सन इंडियन वैरीएशन में 36 चाल में हराया। यूक्रेन के इस खिलाड़ी ने इससे पहले नियमित बाजियों में पी हरिकृष्णा को ड्रा पर रोका था और गुजराती को हराया था।

भारत ने पहले दौर का मुकाबला 4-2 से जीता लेकिन यूक्रेन ने दूसरे दौर में 3.5-2.5 से जीत दर्ज करके मुकाबला टाईब्रेकर तक खींच दिया था।

भारत सेमीफाइनल में अमेरिका और कजाखस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

परिणाम इस प्रकार रहे।

क्वार्टरफ़ाइनल: पहला दौर: भारत ने यूक्रेन को 4-2 से हराया (आनंद ने इवानचुक के साथ ड्रा खेला, हरिकृष्णा ने शेवचेंको के साथ ड्रा खेला, हंपी ने ओस्माक से ड्रा खेला, हरिका ने बुक्सा को, सरीन ने गैल्पेरिन को और वैशाली ने मारिया बर्डनिक को हराया)।

दूसरा दौर : भारत यूक्रेन से 2.5-3.5 से हारा (आनंद ने इवानचुक से ड्रा खेला, विदित गुजराती शेवचेंको से हार गए, हंपी ओस्माक से हार गयी, हरिका ने नतालिया ज़ुकोवा को हराया, प्रगाननंदा ने गैल्परिन को हराया, वैशाली बर्डनिक से हार गयी)।

टाईब्रेकर : भारत ने यूक्रेन को 5-1 से हराया (विदित गुजराती ने इवानचुक से ड्रा खेला, हंपी ने ओस्माक से ड्रा खेला, बी अधिबान ने शेवचेंको को, हरिका ने बुक्सा को, सरीन ने गैल्पेरिन को और वैशाली ने बर्डनिक को हराया)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!