लाइव न्यूज़ :

ईपीएल का एक और मैच स्थगित, कप्तानों से कोरोना प्रोटोकॉल पर अमल कराने को कहा

By भाषा | Updated: January 15, 2021 09:20 IST

Open in App

लंदन, 15 जनवरी (एपी) एस्टोन विला में कोरोना संक्रमण के नये मामले आने के बाद प्रीमियर लीग फुटबॉल का एक और मैच स्थगित हो गया जबकि लीग ने क्लबों के कप्तानों और मैनेजरों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा है ।

लीग ने गुरूवार को कहा ,‘‘ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्टाफ पृथकवास में है ।’’

एस्टोन विला का टोटेनहम से मैच भी बुधवार को स्थगित हो गया जबकि गुरूवार को एवर्टन के खिलाफ मैच टालना पड़ा ।

लीग ने खिलाड़ियों और मैनेजलरों से आपस में हाथ मिलाने और गोल होने पर जश्न में गले मिलने पर रोक लगाने को कहा है । क्लब के कप्तानों और मैनेजरों से वर्चुअल बैठक के दौरान इस पर फिर जोर दिया गया ।

इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने भी चिंता जताई थी कि खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं ।

खेलमंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने बुधवार को ट्वीट किया था,‘‘ देश में सभी को अपने तौर तरीकों में बदलाव लाना होगा । फुटबॉलर भी अपवाद नहीं है । कोरोना प्रोटोकॉल फुटबॉल पर भी लागू होता है ।’’

हडलस्टोन ने इस ट्वीट के साथ वह खबर भी लिंक की है जिसमें लीग ने क्लबों को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को हाथ मिलाने, हाई फाई और गले लगने से बचने के लिये कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!