लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री योगी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत प्रमुख नेताओं ने बधाई दी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:28 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जून उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 50वें जन्मदिन पर शनिवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने बधाई दी। हालांकि योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 50वें जन्मदिन पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के राज्यपाल फगू चौहान, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सूचना आयुक्‍त भवेश कुमार सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने दूरभाष और ट्वीट के जरिये बधाई और शुभकामनाएं दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,'' उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करे, यही कामना है। ईश्‍वर उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखें और दीर्घायु करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!