लाइव न्यूज़ :

परिवार पर कथित जातिवादी तानों पर वंदना ने कहा, पुलिस जांच कर रही है, टिप्पणी नहीं करना चाहती

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:39 IST

Open in App

तोक्यो, छह अगस्त भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड वंदना कटारिया ने ओलंपिक सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद उनके परिवार के खिलाफ की गयी कथित जातिवादी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करने से इन्कार करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सिडकुल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम की बुधवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों हार के बाद दो व्यक्ति हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में स्थित वंदना के घर के आगे उपहास उड़ाने के लिये नाचने लगे और उन्होंने आतिशबाजी भी की।

अधिकारी ने बताया कि जब कटारिया के परिवार के कुछ लोग शोर सुनकर बाहर आये तो इन दोनों ने उनके लिये जातीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि टीम इसलिए हारी क्योंकि उसमें बहुत अधिक दलित खिलाड़ी थे।

कटारिया ने कांस्य पदक के मैच में टीम की ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार के बाद कहा, ‘‘मैं इस मामले में टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मैंने इस बारे में सुना है। मैंने अपने परिवार से बात की और उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।’’

इन दोनों व्यक्तियों और वंदना के परिवार के बीच बहस के बाद इस हॉकी खिलाड़ी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान विजयपाल के रूप में की गयी है। उस पर भारतीय दंड संहिता और एससी एसटी अधिनियम की धारा 504 (शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!