लाइव न्यूज़ :

पहले हॉकी फाइव्स विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत पर ओमान को तरजीह

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:28 IST

Open in App

लुसाने, तीन जून अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने गुरुवार को जनवरी 2024 में होने वाले पहले हॉकी फाइव्स विश्व कप (पुरुष और महिला) के मेजबान के रूप में ओमान को चुना जबकि भारत और पाकिस्तान इस दौड़ में पिछड़ गए।

एफआईएच ने बयान में कहा कि मैचों का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में होगा।

इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए एफआईएच को भारत, पाकिस्तान और सिंगापुर की बोली भी मिली थी।

हॉकी फाइव्स एफआईएच की नई प्रतियोगिता है। पहले विश्व कप में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में 16-16 टीमें हिस्सा लेंगी। पांच महाद्वीप से तीन-तीन टीमें और मेजबान ओमान पहले टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।

विश्व कप के लिए महाद्वीपीय हॉकी फाइव्स क्वालीफायर का आयोजन 2022 में होगा।

एफआईएच ने कार्यकारी बोर्ड ने 2019 में एफआईएच हॉकी फाइव्स विश्व कप शुरू करने का फैसला किया था जिससे कि फाइव ए साइड प्रारूप को बढ़ावा देकर वैश्विक स्तर पर खेल का और विकास हो सके।

दुनिया के लगभग 70 देशों में खेला जाने वाला हॉकी फाइव्स अर्जेन्टीना के ब्यूनस आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों के दौरान मैदान पर सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!