लाइव न्यूज़ :

डीडी स्पोर्ट्स पर होगा ओलंपिक का सीधा प्रसारण, दूरदर्शन और आकाशवाणी पर चलेगा विशेष कार्यक्रम

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई डीडी स्पोर्ट्स प्रतिदिन तोक्यो ओलंपिक का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूरदर्शन के अन्य चैनल और आकाशवाणी (एआईआर) इन वैश्विक खेलों के आयोजन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगे।

  तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को बताया, ‘‘ प्रसार भारती दूरदर्शन और आकाशवाणी के अपने नेटवर्क और समर्पित खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से ओलंपिक 2020 का कवरेज करेगा। ’’

इन खेलों से जुड़ा प्रसारण ‘‘ओलंपिक से पूर्व से शुरू होकर उसके बाद’’ तक जारी रहेगा और सार्वजनिक प्रसारक के टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देश भर में उपलब्ध होगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ ओलंपिक में विभिन्न खेल आयोजनों का डीडी स्पोर्ट्स पर रोजाना सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा।’’ .

उन्होंने बताया, ‘‘इसका विवरण हर दिन डीडी स्पोर्ट्स और एआईआर स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध कराया जाएगा।’’

मंत्रालय ने कहा कि डीडी स्पोर्ट्स तोक्यो ओलंपिक शुरु होने से पहले खेल हस्तियों के साथ चार घंटे से अधिक का चर्चा-आधारित कार्यक्रम का निर्माण करेगा, जो ‘चीयर फॉर इंडिया’ अभियान में योगदान देगा।

मंत्रालय द्वारा साझा कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार, एआईआर कैपिटल स्टेशन, एफएम रेनबो नेटवर्क, डीआरएम (एआईआर का डिजिटल रेडियो) और एआईआर के अन्य  स्टेशन 22 जुलाई को तोक्यो ओलंपिक पर एक ‘कर्टन-रेजर’ कार्यक्रम प्रसारित करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कार्यक्रम को भारत की सीमा के अंदर यूट्यूब चैनल, डीटीएच और ‘न्यूजऑनएआईआर’ मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा।’’

आकाशवाणी चैनलों पर 23 जुलाई से रोज की सुर्खियों को प्रसारित किया जाएगा। जबकि एफएम रेनबो पर 24 जुलाई से आवधिक सूचनाएं प्रसारित किये जाएगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ जब भी भारत पदक जीतेगा तो एफएम चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज भी प्रसारित हो सकती है।’’

उन्होंने बताया , ‘‘एआईआर चुनिंदा हॉकी मैचों और चुनिंदा बैडमिंटन मैचों का ‘ऑफ ट्यूब कमेंट्री’ का प्रसारण करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!