लाइव न्यूज़ :

आपातकाल लागू रहने के बावजूद भी होगा ओलंपिक का आयोजन: आईओसी उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:04 IST

Open in App

तोक्यो, 21 मई (एपी) स्थगित ओलंपिक खेलों के प्रभारी आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने शुक्रवार को कहा कि इस शहर और जापान के अन्य क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों के कारण आपातकाल लागू होने के बाद भी तोक्यों खेलो का आयोजन लगभग दो महीने के बाद अपने तय समय पर होगा।

आयोजकों की तीन दिनों तक बैठक के खत्म होने के बाद कोट्स ने ऑस्ट्रेलिया से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर स्थानीय चिकित्सा विशेषज्ञों ने ओलंपिक के आयोजन के खिलाफ सलाह दी तब भी इन खेलों का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और वैज्ञानिकों से जो सलाह मिली है उसके मुताबिक हमने खाका तैयार कर लिया है। हम जो भी उपाय कर रहे हैं वे संतोषजनक हैं और इससे स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलों का सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अपातकाल लागू रहे या नहीं हम इस पर कायम रहेंगे।’’

जापान में 60 से 80 प्रतिशत जनता 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों को शुरू करने के पक्ष में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!