लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक: अतीत के रोचक तथ्य

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई तोक्यो ओलंपिक करीब हैं और ऐसे में ‘पीटीआई भाषा’ पिछले ओलंपिक खेलों के कुछ रोचक तथ्य पेश कर रहा है।

इस श्रृंखला में 1976, 1980 और 1984 में हुए ओलंपिक के कुछ अहम बिंदू और रोचक पहलू इस प्रकार हैं।

मांट्रियल ओलंपिक 1976:

# बास्केटबॉल, रोइंग और टीम हैंडबॉल की महिला स्पर्धाओं ने ओलंपिक में पदार्पण किया।

# पहली बार हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन कृत्रिम टर्फ पर किया गया।

# रोमानिया की 14 साल की जिम्नास्ट नादिया कोमानेची को अनइवन बार स्पर्धा में उनके प्रदर्शन के लिए इतिहास में पहली बार 10.0 का परफेक्ट स्कोर दिया गया। उन्होंने कुल स्कोर में अधिकतम सात अंक हासिल किए।

# राजकुमारी एनी ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली ब्रिटिश राजघराने की पहली सदस्य बनीं। वह देश की घुड़सवारी टीम का हिस्सा थीं।

# खेलों का 26 देशों ने बहिष्कार किया जिसमें अधिकांश अफ्रीकी देश थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने न्यूजीलैंड को प्रतिबंधित करने के उनके आग्रह को ठुकरा दिया था जिसके बाद इन देशों ने यह कदम उठाया। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम ने उससे कुछ समय पहले दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था जिसकी सरकार की रंगभेदी नीतियों के कारण देश को 1964 से ओलंपिक प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया गया था, इसीलिए न्यूजीलैंड को भी प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी।

# अमेरिका की मारग्रेट मरडोक निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। वह व्यक्तिगत ओपन विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप जीतने वाली जीतने वाली पहली खिलाड़ी थी।

# इन खेलों में 32 विश्व रिकॉर्ड बने

मास्को ओलंपिक 1980:

# मास्को खेल पहले ओलंपिक खेल थे जिनका आयोजन पूर्वी यूरोप में किया गया। यह यहां आयोजित होने वाले एकमात्र ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल हैं।

# संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुआई में 60 से अधिक देशों ने खेलों का बहिष्कार किया और इसका कारण सोवियत संघ का अफगानिस्तान पर हमला करना था।

# इन खेलों में 80 देशों ने हिस्सा लिया जो 1956 के बाद प्रतिभागी देशों की सबसे कम संख्या थी।

# अंगोला, बोत्सवाना, साइप्रस, जोर्डन, लाओस, मोजाम्बिक और सिशेल्स ने ओलंपिक पदार्पण किया।

# कई देशों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने से इनकार किया और कई पदक वितरण समारोह के दौरान उचित राष्ट्रगान नहीं बजाया गया।

# रूस के एलेक्सांद्र दित्यातिन ने पुरुष जिम्नास्टिक की प्रत्येक स्पर्धा में पदक जीता जिससे वह एक ओलंपिक खेलों में आठ पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

# पूर्वी जर्मनी की महिला तैराकों ने 1976 की तरह दबदबा बनाते हुए 13 में से 11 स्वर्ण पदक जीते।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984:

# न्यूजीलैंड की तीरंदाज नेरोली फेयरहॉल पदक स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली पक्षाघात से पीड़ित पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने व्हीलचेयर पर स्पर्धा में हिस्सा लिया।

# पहली बार ओलंपिक महिला मैराथन का आयोजन हुआ जिसे अमेरिका की जोआन बेनोइट ने जीता।

# लयबद्ध जिम्नास्टिक, लयबद्ध तैराकी और महिला साइकिलिंग रोड रेस ने ओलंपिक में पदार्पण किया।

# सोवियत संघ, पूर्वी जर्मनी और क्यूबा सहित कई साम्यवादी देशों ने चार साल पहले अमेरिका की अगुआई में मास्को खेलों के बहिष्कार को देखते हुए 1984 खेलों से दूर रहने का फैसला किया।

# कारपोरेट प्रायोजकों को अपने उत्पादों पर ओलंपिक चिन्हों के इस्तेमाल की स्वीकृति दी गई जिन्हें ओलंपिक के ‘आधिकारिक’ उत्पादों के रूप में पेश किया गया। इन प्रायोजकों में अधिकतर अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनियां थी।

# पूर्वी यूरोप की मजबूत टीमों की गैरमौजूदगी में अमेरिका की पुरुष और महिला जिम्नास्टिक टीमों ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

# क्यूबा के मुक्केबाजों की गैरमौजूदगी में अमेरिका के मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में दबदबा बनाते हुए नौ स्वर्ण पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!