लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार है : पूर्व विजेता यूनुस

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:06 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) नोबेल पुरस्कारों के पूर्व  विजेता मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक आंदोलन नोबेल शांति पुरस्कार जीतने का हकदार है।  

बांग्लादेश के पूर्व बैंकर यूनुस ने शुक्रवार को तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में ओलंपिक से जुड़ा पुरस्कार प्राप्त करने से पहले एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह (ओलंपिक) एक उम्मीदवार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए यह एक बहुत अच्छा मामला है।’’

यूनुस ने उत्तर और दक्षिण कोरियाई एथलीटों को 2018 प्योंगचांग शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में एक झंडे के नीचे मार्च करने का हवाला देते हुए कहा कि ओलंपिक ने खेलों के जरिये शांति स्थापित की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह शांति नहीं है तो मुझे नहीं पता कि यह क्या है। निश्चित रूप से ओलंपिक के पास यह मानने का एक शानदार कारण है कि वह एक दिन शांति पुरस्कार जीत सकता है।’’

उनकी टिप्पणी 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों से सात महीने पहले आयी है। चीन पर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक उइगर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप है। इसके कारण कुछ कार्यकर्ता इन (बीजिंग 2022) खेलों को ‘नरसंहार खेलों’ के नाम से संबोधित कर रहे है।

यूनुस से जब पूछा गया कि था ऐसी स्थिति में खेलों को चीन के साथ जुड़ना चाहिए? तो उन्होंने ओलंपिक संघर्ष विराम की प्राचीन परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘ ओलंपिक की पूरी भावना एक साथ आने की है। प्राचीन यूनान में संघर्ष विराम के कारण प्रतिद्वंद्वी शहर-राज्यों के एथलीटों और दर्शकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने और घर लौटने की अनुमति दी गई थी।’’

यूनुस को शुक्रवार को आईओसी का ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार मिलेगा जो लोगों को शिक्षा, विकास और खेल में शांति के लिए किये गये उनके काम के लिए दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!