लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक टिकट पाने वाले श्रीशंकर का लक्ष्य मौजूदा सत्र में 8.40 मीटर की छलांग लगाना

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च हाल ही में फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करने के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाले लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर का लक्ष्य मौजूदा सत्र में अपने प्रदर्शन में और सुधार कर 8.40 मीटर की छलांग लगाना है।

उन्होंने फेडरेशन कप में 8.26 मीटर लंबी छलांग लगायी थी।

श्रीशंकर ने ओलंपिक चैनल को बताया, ‘‘मुझे तकनीकी रूप से सुधार करने की जरूरत है। अगर मैं इसे सही तरह से कर पाता हूं, तो मुझे पूरा यकीन है कि मैं सत्र के अंत तक करीब 8.40 मीटर की छलांग लगा सकता हूं। उम्मीद है कि मैं ओलंपिक खेलों में ऐसा करके देश के लिए पदक जीत सकता हूं।”

उन्होंने बताया, ‘‘छोटी उम्र से ही मुझे खेलों विशेष रूप से ट्रैक एवं फील्ड में काफी दिलचस्पी थी। मेरे माता-पिता दोनों अंतरराष्ट्रीय एथलीट रहे है। मेरे परिवार के करीब—करीब सभी सदस्य इसी खेल या दूसरे खेलों से जुड़े हुए थे। ऐसे में मेरा, इसी क्षेत्र में जाना स्वभाविक था।”

लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाना वाला यह खिलाड़ी शुरू में एक घावक था, जिसे जूनियर सर्किट में सफलता भी मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने पिता के साथ पास के मैदान में जाता और दौड़ लगाता था। किशोरावस्था में मैंने धावक के रूप में शुरुआत की। इसमें मुझे जिला और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता भी मिली। मैं धीरे-धीरे लंबी कूद में अभ्यास करने लगा क्योंकि, मेरे पिता को मुझमें अच्छी छलांग लगाने की क्षमता के बारे में अहसास हो गया था। 10वीं कक्षा से मैंने लंबी कूद में गंभीरता से प्रशिक्षण लेना शुरू किया।”

आत्मविश्वास से भरे श्रीशंकर ने कहा, “उन्होंने (पिता) मेरे लिए बुनियादी बातों को ठीक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। साल-दर-साल मैंने अपनी छलांग को करीब 20-25 सेंटीमीटर बढ़ाने का प्रयास किया है। मैं अपनी छलांग वृद्धि करता रहा और अब एक बड़ी छलांग लगाने में कामयाब हुआ हूं।”

श्रीशंकर ने इससे पहले सितंबर 2018 में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!