लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू से पटियाला स्थानांतरित हो सकती हैं ओलंपिक क्वालीफाइंग एथलेटिक प्रतियोगिताएं

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई बेंगलुरू में 15 से 25 जून तक होने वाली ओलंपिक क्वालीफाइंग एथलेटिक प्रतियोगिताओं भारतीय ग्रां प्री 4 (आईजीपी-4) और राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप के कोविड-19 महामारी और ट्रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे शहर में स्थानांतरित होने की संभावना है।

महामारी को देखते हुए बेंगलुरू के कांतीर्वा स्टेडियम के ट्रैक के तैयार होने की संभावना नहीं है और एनआईएस पटियाला में मौजूदा एथलीटों को इन दो प्रतियोगिताओं के लिए कर्नाटक की राजधानी में जाने की सलाह भी नहीं दी जा रही है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट में कहा, ‘‘एएफआई जून में होने वाली आईजीपी-4 और अंतर राज्य चैंपियनशिप को बेंगलुरू से किसी अन्य स्थल पर स्थानांतरित करने पर काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पटियाला के नाम पर विचार किया जा रहा है।’’

ट्रैक के तैयार नहीं होने के अलावा एएफआई का मानना है कि शहर में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए एथलीटों को पटियाला से बेंगलुरू की यात्रा करने के लिए कहना व्यावहारिक नहीं होगा।

महामारी के कारण पिछला सत्र बर्बाद होने के बाद एएफआई इस साल तीन आईजीपी प्रतियोगिताओं और फेडरेशन कप (15 से 18 मार्च) का आयोजन करने में सफल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!