लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक पदक शुरूआत भर है, हम नंबर एक टीम बनना चाहते है : हॉकी फॉरवर्ड शमशेर

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिये शुरूआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है ।

पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5 . 4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था ।

शमशेर ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है । हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिये हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम भविष्य में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे । खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में । हमें यकीन है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे ।’’

शमशेर ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक हमेशा उनके लिये खास रहेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत हूं कि कैरियर के इतने शुरूआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की हिस्सा बना । मुझे यह भी पता है कि हमारे लिये एक टीम के तौर पर यह शुरूआत है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें यकीन है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे ।’’

यह पूछने पर कि तोक्यो में इतिहास रचने में भारतीय टीम की किस बात ने मदद की, शमशेर ने कहा ,‘‘ मैदान पर हार नहीं मानने का जज्बा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!