लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक पदक विजेता मल्लेश्वरी ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय में विविध पाठ्यक्रमों की योजना बनाई

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली खेल विश्वविद्यालय को पूरी तरह से संचालन शुरू करने में दो से तीन साल और लगेंगे लेकिन इसकी कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ऐसे पाठ्यक्रमों की योजना बना रही हैं जिससे कि खेल से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को मदद मिले।

सिडनी 2000 ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने वाली मल्लेश्वरी को एक महीने से कुछ अधिक समय पहले विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। वह त्यागराज स्टेडियम में अस्थाई कार्यालय से काम कर रही हैं।

मल्लेश्वरी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम विश्वविद्यालय में 2000 छात्रों की योजना बना रहे हैं जिसमें 1000 पुरुष और 1000 महिला छात्र होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से सभी ओलंपिक में नहीं पहुंचेंगे। कुछ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाएंगे लेकिन कुछ चुनिंदा छात्र ओलंपिक में पहुंचेंगे। इसलिए बाकी छात्रों के लिए हमें ऐसा पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरत है जिससे उन्हें भविष्य में मदद मिले।’’

ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मल्लेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल मेडिसिन, खेल ट्रेनिंग, खेल प्रबंधन के पाठ्यक्रम हो सकते हैं जिससे छात्रों को उनके भविष्य में मदद मिलेगी।

यह पूछने पर कि वह विश्वविद्यालय से जुड़ने पर क्यों सहमत हुई, मल्लेश्वरी ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि खेलों को अधिक अहमयित दी जाएगी। मैंने उनका कानून पढ़ा। यह मेरा सपना था कि मैं जमीनी स्तर पर काम करूं और मुझे लगता है कि इससे मुझे अपना सपना साकार करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई बच्चा राष्ट्रीय शिविर में पहुंचता है तो उसे हर तरह का समर्थन दिया जाता है लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!