लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक जाने वाले शॉटपुट खिलाड़ी तूर का उम्दा प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:42 IST

Open in App

पटियाला, 28 जून ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता ।

पिछले सोमवार को इंडियन ग्रां प्री 4 के दौरान 21 . 49 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले तूर ने 21 . 10 मीटर का फासला नापकर पीला तमगा जीता ।

ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मार्क 21 . 10 मीटर है । पंजाब का यह खिलाड़ी एक सप्ताह में दो बार इस मार्क तक पहुंच चुका है ।

पंजाब के करणवीर सिंह ने 19 . 33 मीटर के साथ रजत पदक जीता जबकि राजस्थान के वनम शर्मा को कांस्य पदक मिला ।

महिलाओं के भालाफेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अन्नु रानी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क तक पहुंचने के आखिरी प्रयास में नाकाम रही । उन्होंने 62 . 83 मीटर के साथ स्वर्ण जीता । ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क 64 मीटर है । विश्व रैंकिंग के आधार पर हालांकि अन्नु को तोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिल सकता है ।

वह फिलहाल रोड टू तोक्यो सूची में 19वें स्थान पर है । महिलाओं की भालाफेंक स्पर्धामें 32 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

पुरूषों की ऊंची कूद में केरल के मोहम्मद अनीस याहिया ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के युगांत शेखर सिंह ने रजत और ऋषभ ऋषिश्वर ने कांसय पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!