लाइव न्यूज़ :

बचपन में सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले ओलंपिक कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:19 IST

Open in App

तोक्यो , 19 जुलाई (एपी) बचपन में अपने एक सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर केइगो ओयामाडा को पद से इस्तीफा देना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के संगीत पर काम कर रहे थे ।

उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर लिखा ,‘‘ मैं सभी सलाह और राय को स्वीकार करता हूं जो मुझे मिल रही हैं । मैं भविष्य के लिये उन्हें ध्यान में रखूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं ।’’

अपने एक दिव्यांग सहपाठी को मौखिक रूप से प्रताड़ित करने की खबरें आनलाइन आने पर ओयामाडा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी और उनके इस्तीफे की भी मांग हो रही थी ।

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने रविवार को कहा था कि वह पद पर बने रहेंगे क्योकि उन्हें अपने किये पर पछतावा है । लेकिन आलोचकों का कहना था कि उन्होंने माफी मांगने में इतनी देर क्यो की ।

अभी यह तय नहीं है कि शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में क्या कोई बदलाव होगा । कोरोना महामारी के कारण समारोह दर्शकों के बिना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!