लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक चैंपियन बाइल्स आल-राउंड स्पर्धा से हटी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 12:43 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) साइमन बाइल्स ओलंपिक में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगी। अमेरिका की यह सुपरस्टार जिम्नास्ट अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए गुरुवार को आल-राउंड स्पर्धा से हट गई।

अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने बुधवार को बयान में कहा कि 24 साल की बाइल्स ने प्रतिस्पर्धा नहीं पेश करने का फैसला किया है। इससे पहले बाइल्स कल टीम फाइनल से भी हट गई थी क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि वह मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।

क्वालीफाइंग में नौवें स्थान पर रही जेड कैरी आल-राउंड स्पर्धा में बाइल्स की जगह लेंगी। कैरी शुरुआत में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी क्योंकि वह अमेरिकी खिलाड़ियों की रैंकिंग में बाइल्स और सुनीसा ली के बाद थीं। अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स महासंघ के नियम के अनुसार फाइनल में एक देश के अधिकतम दो खिलाड़ी ही उतर सकते हैं।

बाइल्स अपनी स्थिति का आकलन करने के बाद फैसला करेंगी कि वह अगले हफ्ते होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!