लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक चैम्पियन बिलेस मेडिकल कारणों से टीम फाइनल्स से बाहर

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:53 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी) ओलंपिक चैम्पियन जिम्नास्ट सिमोन बिलेस तोक्यो ओलंपिक टीम फाइनल्स से बाहर हो गई और अमेरिका जिम्नास्टिक्स ने इसके पीछे ‘मेडिकल कारणों’ का हवाला दिया है ।

अमेरिका की 24 वर्ष की स्टार जिम्नास्ट को इस खेल की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह वॉल्ट के दौरान कूदने के बाद एक ट्रेनर से टकरा गई । इसके बाद टीम डॉक्टर के साथ प्रतिस्पर्धा स्थल से चली गई ।

कुछ मिनट बाद वह आई तो दाहिने पैर पर पट्टी बंधी थी । उन्होंने अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों को गले लगाया और जैकेट तथा स्वेटपैंट पहनी । उनकी जगह जोर्डन चिलेस ने अनइवन बार और बैलेंस बीम स्पर्धा पूरी की ।

अमेरिकी टीम को उनके बिना ही बाकी प्रतिस्पर्धा खेलनी होगी जिससे लगातार तीसरा ओलंपिक खिताब जीतने की उनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा ।

अमेरिकी टीम ने फाइनल्स वॉल्ट से शुरू किया और बिलेस आखिरी स्थान पर उतरी । उन्हें ‘अमानार’ वॉल्ट करना था जिसमें जिम्नास्ट कूदकर हवा में ढाई बार घूम जाता है । बिलेस ने हवा में रहते हुए ही अपना मन बदला और डेढ बार ही घूमी । उसके बाद पोडियम से उतरकर टीम डॉक्टर मार्सिया फॉस्टिन के साथ चली गई।

अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने बताया नहीं है कि बिलेस को क्या ‘मेडिकल समस्या’ है लेकिन एक बयान में कहा गया कि भावी स्पर्धाओं के लिये उनका प्रतिदिन मेडिकल परीक्षण किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!