लाइव न्यूज़ :

पृथकवास में ओलंपिक एथलीट ने कहा, ताजा हवा न मिलना ‘अमानवीय’

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:22 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) कोविड-19 पॉजिटिव आने वाली एक ओलंपिक स्केटबोर्ड एथलीट ने बुधवार को कहा कि होटल में रहने की परिस्थतियां ‘अमानवीय’ हैं।

कैंडी जैकब्स आठ दिन से पृथकवास में रह रही हैं और वह कोविड पॉजिटिव आने के कारण स्केटबोर्ड की स्ट्रीट स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले सकीं। स्केटबोर्ड ओलंपिक खेलों में पदार्पण कर रहा है। इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें अधिकारियों को बाध्य करना पड़ा कि उन्हें उनकी निगरानी में कमरे से बाहर कुछ ताजी हवा लेने की अनुमति दी जाये क्योंकि उनके कमरे की खिड़कियां खुलती नहीं हैं।

जैकब्स (31 वर्ष) ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ताजा हवा नहीं लेने देना कितना अमानवीय है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मानसिक रूप से थकाने वाला है, मनुष्य जितना सहन कर सकता है, यह निश्चित रूप से उससे ज्यादा है। ’’

जैकब्स को ओलंपिक गांव से हटाकर पृथकवास की सुविधा में रखा गया। जैकब्स ने कहा कि पृथकवास के सातवें दिन के बाद उन्होंने सात घंटे तक अधिकारियों से उन्हें एक खिड़की के सामने उनकी निगरानी में 15 मिनट तक खड़े रहकर ताजा हवा लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया जिसके बाद ही वे इसके लिये सहमत हुए।

जैकब्स ने कहा, ‘‘बाहर की ताजा हवा लेना मेरी जिंदगी का सबसे दुखद और सबसे अच्छा क्षण था। ’’

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और तोक्यो आयेाजकों ने टिप्पणी के लिये अनुरोध पर तुंरत कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!