लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन सेलर नेत्रा कुमानन ने स्पेन में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर तोक्यो ओलंपियन नेत्रा कुमानन ने स्पेन में यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में से एक ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप की लेजर रेडियल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

चौबीस साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में आईएलसीए 6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन रेस में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किये।

बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो (दोनों स्पेन की) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नेत्रा को इस जीत के लिये बधाई दी।

साइ ने एक ट्वीट किया, ‘‘सेलर नेत्रा कुमानन ने ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप (यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिता) में लेजर रेडियल मे स्वर्ण पदक जीता। ’’

साइ ने कहा, ‘‘उन्होंने तीन रेस जीती और बाकी दो अन्य में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में तीन देशों के 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें तीन ओलंपियन शामिल थे। ’’

नेत्रा साल के शुरू में तोक्यो ओलंपिक में अपने पदार्पण में लेजर रेडियल क्लास में 44 प्रतिभागियों में 35वें स्थान पर रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!