लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन मुक्केबाज शक्ति मजूमदार का निधन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई हेलसिंकी ओलंपिक (1952) में भाग लेने वाले पूर्व भारतीय मुक्केबाज शक्ति मजूमदार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

बंगाल एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (बीएबीएफ) के अध्यक्ष असित बनर्जी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमें काफी दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि शक्ति मजूमदार का आज पश्चिम बंगाल के बालीगंज में निधन हो गया।’’

मजूमदार उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और उन्हें शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने 1952 के ओलंपिक में वियतनाम के गुयेन वान कुआ से वॉकओवर प्राप्त करने के बाद पुरुषों की फ्लाईवेट स्पर्धा में पहला दौर जीता था। अगले दौर में हालांकि वह दक्षिण कोरिया के हान सू-एन से हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!