लाइव न्यूज़ :

गोवा के खिलाफ पहली जीत दर्ज करना चाहेगी ओडिशा की टीम

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:02 IST

Open in App

बम्बोलिम, 11 दिसंबर। ओडिशा एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में शनिवार को जब यहां के जीएमसी स्टेडियम में एफसी गोवा के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने सत्र की पहली जीत दर्ज करने की चुनौती होगी।

अंक तालिका में 10वें स्थान पर काबिज इस टीम को सत्र के चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रा रहा। एफसी गोवा 11 टीमों की इस तालिका में छठे स्थान पर है।

कोच स्टुअर्ट ब्रॉक्सटर की ओडिशा एफसी अब तक संघर्ष करती आ रही है। टीम अपने चार मैचों में से तीन मैचों में गोल करने में विफल रही है। इसके अलावा उसने इस सत्र में अब तक एक बार क्लीन शीट हासिल नहीं की है।

एफसी गोवा के स्ट्राइकर इगोर एंगुलो अब तक संयुक्त रूप शीर्ष स्कोरर चल रहे हैं और अब वह ओडिशा की कमजोर रक्षापंक्ति के खिलाफ अपने गोल की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे।

बॉक्सटर ने कहा, ‘‘स्ट्राइकर (एंगुलो) गोल कर रहे हैं और यह हमेशा से एक समस्या रहा है। यह जरूरी है कि आप उन्हें बहुत अधिक लय हासिल करने के मौके न दें। हमें लगातार मुस्तैदी बनाए रखना चाहिए और उनसे ठीक से निपटने में सक्षम होना चाहिए। वे बेहतर टीमों में से एक हैं और वे सम्मान के हकदार हैं।”

वहीं दूसरी तरफ जुआन फेरांडो की टीम की नजरें इस सीजन में अपनी पहली क्लीन शीट हासिल करने पर है।

फेरांडो ने कहा, ‘‘हम अभ्यास पर काम कर रहे हैं, इसलिए कुछ चीजों पर नियंत्रण रखना और उसमें सुधार करना महत्वपूर्ण है। हम काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा,‘‘ मैं टीम के डिफेंस से बहुत खुश हूं क्योंकि टीम अच्छी है। लेकिन कभी-कभी डिफेंस में तेजी बनाए रखना आवश्यक है। हमें और अधिक आक्रामक होने की आवश्यकता है।’’

गोवा की टीम पिछले सीजन में दो बार ओडिशा से भिड़ी थी और दोनों बार उसने जीत हासिल की थी। गोवा के पास अब शनिवार को भी ओडिशा के खिलाफ जीत का क्रम जारी रखने का मौका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!