ओडिशा ने बीजू पटनायक खेल एवं साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 14:48 IST2021-08-29T14:48:09+5:302021-08-29T14:48:09+5:30

Odisha honored with Biju Patnaik Sports and Adventure Awards | ओडिशा ने बीजू पटनायक खेल एवं साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया

ओडिशा ने बीजू पटनायक खेल एवं साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को रविवार को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले ओडिशा के अनुभवी हॉकी कोच कालू चरण चौधरी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए बीजू पटनायक खेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कोचिंग में बीजू पटनायक खेल एक्सीलेंस पुरस्कार पैरा खिलाड़ियों के बैडमिंटन कोच शिव प्रसाद दास को दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कटक के पुलिस एएसआई त्रिलोक्यनाथ को इस साल बीजू पटनायक साहसिक पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, एक रजत पदक और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो संदेश में विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘‘महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के मौके पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल इस दिन को हम बेहद खुशी और गौरव के साथ मना रहे हैं। ओलंपिक में भरतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha honored with Biju Patnaik Sports and Adventure Awards

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Police ASI