लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई तोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है।

ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा विभाग (डीएसवाईएस) ने साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए भी की है।

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘डीएसवाईएस ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और महिला हॉकी टीम की उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नाम की सिफारिश 2021 के लिए क्रमश: प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।’’

अभी एसएल3 वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत को 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप खिताब सहित 12 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते।

इस साल दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भगत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया और उन्हें तोक्यो पैरालंपिक में पदक की उम्मीद है जहां पहली बार बैडमिंटन को शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ 27 साल की दीप ग्रेस एक्का भारत के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम का अहम हिस्सा हैं। वह 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!