लाइव न्यूज़ :

ओडिशा एफसी ने किको रामिरेज को मुख्य कोच नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जुलाई इंडियन सुपर लीग की टीम ओडिशा एफसी ने आगामी सत्र के लिए मंगलवार को किको रामिरेज को टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

स्पेन के 51 साल के रामिरेज पूर्व कोच स्टुअर्ट बैक्सटर की जगह लेंगे।

क्लब ने बताया कि रामिरेज ने उनके साथ एक साल का करार किया है जिसमें सत्र के बाद उसे आगे बढ़ने का भी विकल्प है।

रामिरेज ने कहा, ‘‘ मैं भारत आने और ओडिशा एफसी के साथ इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं कोशिश करूंगा कि प्रशंसकों को टीम पर गर्व महसूस हो।’’

भारत आने से पहले यूएफा प्रो लाइसेंस धारक रामिरेज 2019 में यूनान (ग्रीस) के क्लब जांथी एफसी के प्रबंधक थे।

फ्रेंचाइजी ने इसके साथ ही 2021-22 के आईएसएल सत्र से पहले जोकिन 'किनो' गार्सिया सांचेज को सहायक कोच और फुटबॉल विकास के प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!