लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने तोक्यो से लौटे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को बुधवार को यहां नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास में से प्रत्येक को 2.5 करोड़ रुपये दिये गये। पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली महिला टीम की सदस्यों दीप ग्रेस एक्का और नमिता टोप्पो को 50-50 लाख रुपये दिये गये।

पटनायक ने यहां कलिंगा स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान लाकड़ा और रोहिदास को राज्य पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र भी सौंपा।

मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिये कहा।

लाकड़ा ने मुख्यमंत्री को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की जिस पर टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। एक्का ने भी महिला टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की।

भारतीय पुरुष टीम ने तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया लेकिन महिला टीम ग्रेट ब्रिटेन से कांस्य पदक का मैच हार गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!