लाइव न्यूज़ :

अजीब लग रहा है तोक्यो में, ओलंपिक का कोई माहौल नहीं : अर्जुन लाल

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई तीन महीने बाद ओलंपिक की मेजबानी करने जा रहे तोक्यो में ही खेलों के इस महासमर के लिये क्वालीफाई करने वाले भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वहां ओलंपिक का कोई माहौल ही नहीं है ।

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे । अर्जुन ने कहा कि अगर ओलंपिक होते हैं तो वे अब तक हुए खेलों से अलग होंगे ।

उन्होंने तोक्यो से पीटीआई से कहा ,‘‘ ओलंपिक में 80 दिन ही बचे हैं और काफी अजीब माहौल है ।ओलंपिक जैसा लग ही नहीं रहा । सड़कें खाली है, लोग नहीं और बहुत कम वाहन हैं । हमें बताया गया कि लॉकडाउन चल रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की खुशी है और मैं चाहता हूं कि ओलंपिक हो वरना चार साल की हमारी मेहनत बेकार जायेगी । ओलंपिक होते भी हैं तो एकदम अलग होंगे ।’’

अर्जुन और अरविंद सिंह ने शुक्रवार को पुरूषों की लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया । दोनों पुणे के सैन्य खेल संस्थान में अभ्यास करते हैं ।दोनों ने 2019 में दक्षिण कोरिया में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत जीता था ।

राजस्थान के रहने वाले अर्जुन ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की ताकीद की गई थी और ऐसा नहीं करने पर अयोग्य करार दिये जाने का खतरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!