लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर ने कहा, अन्य देशों के लिये उदाहरण पेश सकता है भारत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में होने वाला आगामी विश्व कप अन्य देशों के लिये मानक स्थापित कर सकता है क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच यह भारत में ओलंपिक खेलों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

टूर्नामेंट शनिवार से डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू हो रहा है।

स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख रनिंदर ने टूर्नामेंट के पूर्व प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद यह भारत में पहली अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है और हम अन्य देशों के लिये उदाहरण पेश कर सकते हैं जबकि वे यहां से सीख सकते हैं। ’’

पिछले महीने एनआरएआई ने इस साल के पहले राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाजों के लिये संयुक्त आईएसएसएफ विश्व कप के लिये 57 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी जिसमें तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल करने वाले 15 निशानेबाज भी शामिल हैं।

रनिंदर ने उम्मीद जतायी कि देश आगामी टूर्नामेंट में कोटा हासिल करने वाले निशानेबाजों की संख्या भी बढ़ा सकता है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘संभावना है कि हम 16 कोटा हासिल कर लें। ’’

पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाज अनीश भानवाला हालांकि कोटा धारी नहीं है लेकिन अपनी ऊंची रैंकिंग की बदौलत उनके पास कट हासिल करने का मौका है। लेकिन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक उन्हें निश्चित रूप से तोक्यो ओलंपिक का कोटा पक्का करवा देगा।

करीब 53 देशों ने अपनी प्रविष्टियों की पुष्टि की है जिसमें कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, युक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के दिशानिर्देशों के अनुसार टूर्नामेंट के लिये किसी भी दर्शक को रेंज में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस टूर्नामेंट में रैंकिंग अंक होंगे जो भानवाला जैसे निशानेबाजों को ओलंपिक कोटा दिलाने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक दूरी के नियम के अनुसार और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। ’’

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले निशानेबाजों को तीन कोविड-19 जांच से गुजरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!