लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई ने ‘भ्रम से बचने’ के लिए कोचों को ‘उचित माध्यम’ से संवाद करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून ओलंपिक की तैयारियों को सुचारू रूप जारी रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएई) ने अपने कोचों से कहा हैं कि वे खेलों से पहले मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत से करते समय अपने विवेक और ‘उचित माध्यम’ का इस्तेमाल करें।

एनआरएआई के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में ‘उचित माध्यम’ का मतलब महासंघ के मीडिया विभाग को संपर्क बिंदु के रूप में इस्तेमाल करना है। यह फरमान मुख्य रूप से पिस्टल कोचों के लिए है और सीधे अध्यक्ष रनिंदर सिंह के कार्यालय से आया है।

सूत्र ने बताया, ‘‘ महासंघ खास कर के अध्यक्ष ने निर्धारित किया है कि निशानेबाजों पर तोक्यो ओलंपिक से पहले किसी भी तरह का गलत प्रभाव नहीं पड़ना चाहिये। उन्हें उम्मीद है कि किसी विशेष कोच द्वारा निशानेबाज या उसकी तैयारियों से जुड़ी किसी और बात को लेकर मीडिया में कुछ कहने से कोई भ्रम नहीं होगा।’’

ओलंपिक के लिए जाने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम इस समय अभ्यास-सह-प्रतियोगिता दौरे पर क्रोएशिया में है। टीम यहां से सीधे तोक्यो के लिए उड़ान भरेगी।

सूत्र ने कहा, ‘‘ एक रिपोर्ट थी कि जगरेब में बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में निशानेबाजों ने एक विज्ञापन शूट किया था, लेकिन तथ्य यह है कि क्रोएशिया में पृथकवास पूरा करने के बाद कोई बायो-बबल है ही नहीं। वहां स्थिति भारत से काफी अलग है। पृथकवास के बाद कोविड-19 को लेकर कोई खास प्रतिबंध नहीं हैं।’’

भारतीय निशानेबाजों ने रियो ओलंपिक (2016) से पहले काफी उम्मीदें थी लेकिन कोई भी पदक हासिल करने में नाकाम रहा। एनआरएआई तोक्यो ओलंपिक में इसे दोहराने से बचने के लिए प्रतिबद्ध है।

तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक में भारत के रिकार्ड 15 निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन हासिल किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!