लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई ने एक को छोड़ राष्ट्रीय खेल संहिता के सभी प्रावधानों को माना

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने शनिवार को कहा कि वह राज्य संघों को मान्यता देने वाले उपबंध को छोड़ कर राष्ट्रीय खेल संहिता के सभी प्रावधानों का पालन करेगा।

इस निशानेबाजी महासंघ ने अपनी आम सभा की विशेष बैठक में यह फैसला किया।

एनआरएआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह ने कहा कि व्यावहारिक कारणों के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू कश्मीर के लिए अपवाद बनाने पर मजबूर किया।

नियमों के अनुसार, मान्यता प्राप्त करने के लिए राज्य संघ से संबंधित राज्य के कम से कम आधे जिलों को संबद्ध किया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि स्थानीय कानून एवं व्यवस्था की स्थितियों के कारण कुछ स्थानों पर यह संभव नहीं है।

. यहां जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ एनआरएआई ने आज आम सभा की विशेष बैठक में राष्ट्रीय खेल संहिता के एक प्रावधान को छोड़कर पूरी तरह से इसे स्वीकार कर लिया है। इस प्रावधान में व्यावहारिक छूट दी गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक (उपबंध) में आधे जिलों को राज्य महासंघ से संबद्ध किये जाने का प्रावधान है। लेकिन स्थानीय कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश जैसे जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इसमें छूट देकर सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के राइफल संघों के साथ इसे 20 प्रतिशत (जिलों का संबद्ध) रखा है।’’

इस बैठक में एनआरएआई ने हाल ही में अनुशासनात्मक आधार पर प्रतिबंधित किये गये निशानेबाजों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने की छूट दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!