लाइव न्यूज़ :

अब मुझे कोई मलाल नहीं , कहा चार बार के ओलंपियन धनराज पिल्लै ने

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:33 IST

Open in App

(मोना पार्थसारथी)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय हॉकी टीम का 41 साल का इंतजार खत्म हुआ और चार बार ओलंपिक खेल चुके महान स्ट्राइकर धनराज पिल्लै का भी । जर्मनी को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक कांस्य जीता तो पूरा देश जश्न में डूब गया और देश के लिये 339 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके धनराज अतीत की यादों में ।

भारत ने आखिरी बार मॉस्को में 1980 ओलंपिक में हॉकी का आठवां और आखिरी स्वर्ण पदक जीता था ।तोक्यो में मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने तीन बार की चैम्पियन जर्मनी को 5 . 4 से हराकर कांसे का तमगा जीता ।

अपने सुनहरे कैरियर में चार ओलंपिक (1992,1996,2000 और 2004) और चार विश्व कप खेल चुके धनराज ने भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘ मुझे हमेशा से यह मलाल था कि मैं ओलंपिक पदक नहीं जीत सका । फिर सोचता था कि अपने जीवन में भारत को कभी ओलंपिक पदक जीतते देखूंगा या नहीं । अब सारे मलाल मिट गए । ’’

उन्होंने सेमीफाइनल में बेल्जियम से मिली हार के बाद शानदार वापसी के लिये भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ आप जब ओलंपिक में जाते हैं तो पदक जीतने के इरादे से ही जाते हैं । क्लासीफिकेशन मैच खेलने नहीं । भारतीय टीम की तारीफ करनी होगी कि बेल्जियम से 5 . 2 से हारने के तुरंत बाद उसने खुद को संभाला और आज इतनी जबर्दस्त हॉकी खेली ।’’

हूटर से छह सेकंड पहले जर्मनी को मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने रोका और मैच को शूटआउट में जाने से बचाया ।

धनराज ने कहा ,‘‘ मैं हमेशा से कहता आया हूं कि श्रीजेश बहुत बड़ा मैच विनर है ।हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह भी मैच जिताते आये हैं । इस टीम का हार नहीं मानने का जज्बा, जुझारूपन कमाल का है ।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के लिये यह जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि 41 साल इसके लिये इंतजार करना पड़ा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह चमत्कार रातोरात नहीं हुआ और इसके पीछे लंबी प्रक्रिया रही है । कई लोगों का योगदान रहा है । चाहे वह पूर्व कोच जोस ब्रासा, हरेंद्र सिंह, रिक चार्ल्सवर्थ , रोलेंट ओल्टमेंस या टैरी वॉल्श हो या सहयोगी स्टाफ हो । पूर्व खिलाड़ियों और वर्तमान में ओडिशा सरकार के भी योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता । ’’

धनराज ने कहा कि भारतीय टीम को यही संतोष नहीं करना है बल्कि 2023 विश्व कप और पेरिस में 2024 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि अगले ओलंपिक की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिये क्योंकि यह युवा टीम है । हमारे पास रिजर्व स्ट्रेंथ भी अच्छी होनी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!