लाइव न्यूज़ :

अब एशियाई खेलों के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिये स्वत: क्वालीफाई करने पर फोकस : मनप्रीत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में मिले ऐतिहासिक कांस्य का जश्न अब बंद करके अगले साल के एशियाई खेलों में पीला तमगा जीतने पर फोकस करना होगा ताकि पेरिस ओलंपिक के लिये स्वत: क्वालीफिकेशन मिल सके ।

तोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतकर लौटी भारतीय पुरूष हॉकी टीम का लगातार यशगान हो रहा है । तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में जर्मनी पर 5 . 4 से मिली जीत को एक महीना हो गया है और मनप्रीत ने कहा कि अब 2022 के लिये रणनीति बनाने का समय है।

उन्होंने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पिछले कुछ सप्ताह में हमें लोगों का बहुत प्यार और तारीफ मिली । मुझे लगता है कि अब शरीर और दिमाग को आराम देने की जरूरत है ।’’

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमने सम्मान समारोहों का पूरा मजा लिया । हम इस प्यार और सम्मान से अभिभूत हैं लेकिन अब 2022 में बेहतर प्रदर्शन पर भी ध्यान देना है।’’

एशियाई खेल अगले साल 10 से 25 सितंबर तक चीन में होंगे । भारतीय टीम का लक्ष्य इसमें स्वर्ण पदक लेकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करना होगा ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ पिछली बार हम चूक गए थे और हमने कांस्य पदक जीता । हम खुशकिस्मत थे कि ओलंपिक क्वालीफाइंग मैच भारत में हुए लेकिन हर बार उस पर निर्भर नहीं रह सकते । हमें एशियाई खेल जीतने होंगे ताकि पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी के लिये पूरा समय मिल सकें ’’।

भारतीय महिला हॉकी टीम भी ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही । मनप्रीत का मानना है कि इससे देश में खेल की लोकप्रियता बढेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह भारतीय हॉकी के लिये नयी शुरूआत है । महिला टीम ने भी अच्छा खेला है और हॉकी को वह समर्थन मिल रहा है जो कभी मिलता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!