लाइव न्यूज़ :

कुछ भी निश्चित नहीं है लेकिन पेरिस ओलंपिक तक इस टीम के साथ रहना चाहता हूं: श्रीजेश

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर अनुभवी भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं लेकिन शनिवार को उन्होंने कहा कि काफी कुछ उनकी फिटनेस और 2024 खेलों तक उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

केरल के 33 साल के खिलाड़ी को तोक्यो ओलंपिक में भारत के ऐतिहासिक कांस्य पदक की उपलब्धि में उनके प्रदर्शन के लिये हाल में एफआईएच सालाना पुरस्कारों में पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।

यह पूछने पर कि क्या वह पेरिस ओलंपिक में खेलेंगे तो श्रीजेश ने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक खेलने को लेकर कभी मना नहीं करेगा, हम लालची लोग हैं। हमेशा कड़ी मेहनत और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा बनी रहेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा करियर 21 वर्षों का हो जायेगा। इसलिये मैं हमेशा एक और मैच खेलना चाहूंगा, एक और ओलंपिक खेलना चाहूंगा जब तक मेरी टीम के साथी मुझे बाहर नहीं करते, यह निश्चित है कि मैं टीम में रहूंगा। ’’

‘इंडिया टुडे कॉनक्लेव’ के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक खिलाड़ी की जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है। चोट भी लग सकती है, प्रदर्शन भी गिर सकता है, अन्य मुझसे बेहतर कर सकते हैं। ’’

श्रीजेश के पूर्व साथी रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और एसवी सुनील ने हाल में सफल ओलंपिक अभियान के बाद संन्यास लिया ताकि युवाओं को मौका मिल सके।

जब भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारी टीम की ओर से पेरिस जायेगा। श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर है इसलिये हम उसे देखना चाहेंगे। हमें उस पर पूरा भरोसा है और बाकी उसकी फिटनेस और अन्य चीजों पर निर्भर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!