लाइव न्यूज़ :

यकीन नहीं कि रूसी डोपिंग मसला निकट भविष्य में सुलझ सकता है : को

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि निलंबित रूस एक ‘जवाबदेह और जिम्मेदार’ सदस्य महासंघ के रूप में वापसी करे लेकिन वह सुनिश्चित नहीं है कि इस देश का डोपिंग से जुड़ा मसला निकट भविष्य में सुलझ पाएगा।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस के ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों में बड़े स्तर पर डोपिंग के सबूत हासिल किये थे। उसकी रिपोर्ट के बाद 2015 में रूस को निलंबित कर दिया गया था।

को से जब पूछा गया कि क्या उन्हें निकट भविष्य में रूसी डोपिंग मसला सुलझने की उम्मीद है, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भविष्य में ऐसी उम्मीद है, मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता हूं। मैं निकट शब्द का उपयोग करूंगा। मैं कोई समय निर्धारित नहीं कर सकता हूं लेकिन हम ऐसा चाहते हैं। ’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह अच्छा नहीं है कि रूस जैसा देश हमारे खेल में बाहर रहे। मैं चाहता हूं कि रूस जवाबदेही और जिम्मेदारी के साथ पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर वापसी करे जो सभी सदस्य महासंघों को स्वीकार हो।’’

रूसी महासंघ ने विश्व एथलेटिक्स से बाहर होने से बचने के लिये अगस्त में लाखों डालर का जुर्माना चुकता किया था।

ओलंपिक में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता को ने कहा, ‘‘मैं आशावान हूं। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!