बड़े दौरे से पहले किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं, कोहली की टाइमिंग गलत : कपिल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:50 IST2021-12-16T12:50:11+5:302021-12-16T12:50:11+5:30

Not right to point fingers at anyone before big tour, Kohli's timing wrong: Kapil | बड़े दौरे से पहले किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं, कोहली की टाइमिंग गलत : कपिल

बड़े दौरे से पहले किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं, कोहली की टाइमिंग गलत : कपिल

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया है जिससे दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे से पहले अनावश्यक विवाद पैदा हो गया ।

दक्षिण अफ्रीका रवानगी से पहले मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस बयान को गलत बताया कि बोर्ड ने उनसे टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिये कहा था । इस बयान से कोहली और बीसीसीआई के बीच तनाव जगजाहिर हो गया है।

कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा ,‘‘ इस समय किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं है । दक्षिण अफ्रीका का दौरा सामने है और उस पर ध्यान देना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कहूंगा कि बोर्ड अध्यक्ष तो बोर्ड अध्यक्ष है हालांकि भारतीय टीम का कप्तान होना भी बड़ी बात है । एक दूसरे के बारे में हालांकि सार्वजनिक तौर पर खराब बोलना अच्छा नहीं है । चाहे वह सौरव हो या कोहली ।’’

भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल ने कोहली से हालात पर नियंत्रण करके देश के बारे में सोचने की अपील की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप स्थिति को कंट्रोल कीजिये । बेहतर ये है कि आप देश के बारे में सोचिये । जो गलत है वो पता चल ही जायेगा लेकिन एक दौरे से पहले विवाद खड़ा करना सही नहीं है ।’’

कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गई जहां 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला जाना है । उसके बाद तीन वनडे मैचों की श्रृंखला भी खेली जायेगी ।

बीसीसीआई ने कोहली के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Not right to point fingers at anyone before big tour, Kohli's timing wrong: Kapil

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे