लाइव न्यूज़ :

मिश्रित स्पर्धा में मेरा जोड़ीदार कैसा प्रदर्शन करता है, इससे प्रभावित नहीं होती : इलावेनिल

By भाषा | Updated: March 22, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च दिव्यांश सिंह पंवार के साथ मिलकर सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल की मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा राइफल निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने कहा कि टीम स्पर्धा में उनके जोड़ीदार के प्रदर्शन का उनके व्यक्तिगत खेल पर प्रभाव नहीं पड़ता।

इक्कीस वर्षीय इलावेनिल और 18 वर्षीय दिव्यांश ने टूर्नामेंट में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। दिव्यांश का यह मिश्रित वर्ग में विश्व कप में चौथा स्वर्ण पदक है।

निशानेबाजी की मिश्रित स्पर्धाओं का जुलाई-अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में पदार्पण होगा।

इलावेनिल से पूछा गया कि क्या उनके जोड़ीदार के प्रदर्शन का उन पर प्रभाव पड़ता है, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई प्रभाव पड़ता है। भले ही आखिर में संयुक्त स्कोर मायने रखता है लेकिन तब आप यह नहीं सोचते कि आपका साथी कैसा प्रदर्शन कर रहा है। किसी एक शॉट के लिये आप खुद पर ध्यान देते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शॉट पूरा होने के बाद आप इसका पता कर सकते हो कि अच्छा उसने इतना स्कोर बनाया और मैंने इतना लेकिन मुझे नहीं लगता कि शॉट लेते समय इससे कोई अंतर पैदा होता है। ’’

इलावेनिल दूसरे के प्रदर्शन पर खास ध्यान नहीं देती लेकिन उनके जोड़ीदार दिव्यांश के मामले में ऐसा नहीं है।

दिव्यांश ने कहा, ‘‘मैं फाइनल्स में खेलते हुए यह भी देखता हूं कि अन्य कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं दूसरों पर भी ध्यान देता हूं। मैं यह भी देखता हूं कि मेरी बगल में खड़ा निशानेबाज जल्दी शॉट लेता है या देर से। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भविष्य में मुझे मदद मिल सकती है। आप यह कह सकते हो कि यह मेरी रणनीति का हिस्सा है। मेरा मानना है कि मैं हर किसी से कुछ सीख सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!