लाइव न्यूज़ :

नार्वे के वारहोम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 10:57 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त (एपी) नार्वे के कार्सटन वारहोम ने मंगलवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला। इस दौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।

वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था और अब उन्होंने अपने इस रिकार्ड में ही सुधार किया है।

अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।

इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अमेरिका की ब्रिटनी रीस को पीछे छोड़ा।

रीस ने लंदन 2012 में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन रियो के बाद उन्हें तोक्यो में भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 6.97 मीटर की कूद लगायी। नाईजीरिया की इसे ब्रूम ने कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!