लाइव न्यूज़ :

कोच गेरार्ड नुस की अगुवाई में बड़ी टीमों को चुनौती दे रही है नॉर्थईस्ट की टीम

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:20 IST

Open in App

मडगांव, 12 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के पिछले सत्रों में अंडरडॉग (दूसरों से कमजोर मानी जाने वाली टीम) रही नार्थईस्ट यूनाइटेड की टीम इस सत्र में मुख्य कोच गेरार्ड नुस के मार्गदर्शन में बड़ी टीमों को चुनौती देने में सफल रही है।

यह टीम सत्र के शुरूआती पांच मैचों में अजेय रही है। इस दौरान उसने मुंबई सिटी एफसी और लीग में पहली बार खेल रही घरेलू दिग्गज ईस्ट बंगाल को हराने के साथ पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी, एफसी गोवा और केरल ब्लास्टर्स को ड्रा पर रोका है।

हाईलैंडर्स के नाम से पहचानी जाने वाली यह टीम नौ अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान (11 टीमों में) पर है। टीम पिछले सत्र में इतने ही जीत के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें पायदान पर रही थी।

आईएसएल टीमों में नुस मौजूदा सत्र सबसे युवा कोच है। स्पेन के 35 साल के इस कोच ने कहा, ‘‘हम ऐसी टीम है जो अच्छी तरह से संगठित है, हम जानते हैं कि हम कैसे बचाव और आक्रमण करना हैं। हम जानते हैं कि हमें बहुत ऊर्जा, जुनून, जोश, चरित्र और अनुशासन दिखाने की जरूरत है।’’

नुस ने अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों के साथ युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया जिसका टीम को फायदा हो रहा है। लालेंग्माविया, नौंथिंगंबा मेटाई लालरेम्पुइया फनाई और रोशेलहजेला जैसे स्थानीय खिलाड़ियों ने टीम के लिए अब तब दमदार प्रदर्शन किया है।

नुस ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य हर दिन प्रतिस्पर्धा करना है। मैं बस इसी बारे में सोच रहा हूं। मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब है, या तो प्लेऑफ या शीर्ष स्थान। मेरे लिए अगला खेल मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि हम प्रतिस्पर्धा के इस स्तर को बरकरार रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!