लाइव न्यूज़ :

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:18 IST

Open in App

फातोर्दा, 17 दिसंबर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शुक्रवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी हार का क्रम तोड़ा।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से दोनों गोल दूसरे हॉफ में किये गये। उसके लिये ये गोल वी पी सुहैर ने 60वें और पैट्रिक फ्लोटमैन ने 68वें मिनट में किया।

पिछले दो मैचों में हार झेलने वाली नॉर्थईस्ट की टीम की यह दूसरी जीत है जिससे वह सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। उसके सात मैचों में सात अंक हो गये हैं।

ईस्ट बंगाल को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। उसे चौथी हार का सामना करना पड़ा और उसके सात मैचों में केवल तीन अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!