लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया विश्व कप क्वालीफिकेशन से हटा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 14:36 IST

Open in App

सोल, 16 मई (एपी) एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने घोषणा की है कि उत्तर कोरिया 2022 विश्व कप क्वालीफिकेशन से हट गया है।

एएफसी ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘एएफसी पुष्टि करता है कि डीपीआर कोरिया फुटबॉल संघ एशियाई क्वालीफायर से हट गया है।’’

प्योंगयांग ने टूर्नामेंट के अगले महीने होने वाले क्वालीफायर से हटने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है।

दक्षिण कोरिया की मीडिया की खबरों के अनुसार कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया है।

वायरस के फैलने के कारण नवंबर 2019 से एशिया में कोई क्वालीफायर नहीं हुआ है और मैचों के दोबारा शुरू होने पर यात्रा की संभावना को कम करने के लिए एएफसी ने दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन में एक ग्रुप के सभी मैच एक ही स्थान पर कराने का फैसला किया है।

दक्षिण कोरिया को सोल के उत्तर में स्थित गोयांग शहर में तीन से 15 जून तक ग्रुप एच के मैचों में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान और श्रीलंका की मेजबानी करनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!