लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की गलत पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण पृथकवास में रूके नोर्किया, जांच के बाद बाहर आये

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया कोविड-19 की गलत रिपोर्ट के कारण दो अतिरिक्त दिनों तक कड़े पृथकवास में रहने के बाद शुक्रवार को उससे बाहर आ गये।

दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को पृथकवास के दौरान कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था। जिससे उनका पृथकवास जारी रहा। इसके बाद आरटी-पीसीआर जांच में तीन बार नेगेटिव आने के आद उन्हें टीम से जुड़ने की मंजूरी दे दी गयी।

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, ‘‘ तेज गेंदबाजी के हमारे सुपरस्टार अब पृथकवास से बाहर है। कोविड-19 की गलत रिपोर्ट के बाद एनरिच नोर्किया जांच में तीन बार नेगेटिव रहे और वह अब टीम बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) का हिस्सा है। हमें उन्हें गेंदबाजी करते देखने का इंतजार है।’’

फ्रेंचाइजी से जारी वीडियो में नोर्किया ने कहा, ‘‘ कमरे (पृथकवास) से बाहर होना और नाश्ते के समय सब को देखकर अच्छा लग रहा है। आज अभ्यास शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्टेडियम में वापस जाना अच्छा होगा और यह अच्छा है कि आईपीएल भारत में हो रहा है। मैदान पर वापसी करना रोमांचक है।’’

आईपीएल में कोविड-19 के गलत जांच से प्रभावित होने वाले नोर्किया दूसरे खिलाड़ी है । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!