लाइव न्यूज़ :

कोई भी मुंबई का सामना नहीं करना चाहता है : बांड

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:25 IST

Open in App

दुबई, चार नवंबर मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने बुधवार को कहा कि कोई टीम भी उनका सामना नहीं करना चाहती है क्योंकि वह समझती है कि ‘हम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी से कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं।’

मौजूदा चैंपियन मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नौ मैच जीतकर 18 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बनायी।

बांड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी है। हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमारी टीम ऐसी है जिसका वास्तव में कोई सामना नहीं करना चाहता है क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे हमसे खेलते हैं तो हम उन्हें कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। ’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें टूर्नामेंट जीतने का अच्छा अनुभव है। वे जानते हैं कि बड़े मैचों, दबाव वाले मैचों में कैसे जीता जाता है, इसलिए हम इस मजबूत पक्ष के साथ मैदान पर उतरेंगे और यह अंतर पैदा कर सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि बड़े मैचों में कैसा खेलना होता है और इसलिए दिल्ली के खिलाफ चार बार की चैंपियन टीम फायदे में रहेगी।

बांड ने कहा, ‘‘हमारे पास पोलार्ड, रोहित, पंड्या बंधु और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि जीत कैस दर्ज की जाती है। वे फाइनल का दबाव समझते हैं। उन्होंने इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सफलता पायी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!