लाइव न्यूज़ :

पृथकवास की जरूरत नहीं, सोमवार से अभ्यास शुरू करेंगे भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय निशानेबाजों को ओलंपिक खेलों से पहले पृथकवास पर रहने की आवश्यकता नहीं है और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू कर देंगे। भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिये गये।

निशानेबाजी की स्पर्धाएं ‘असाका शूटिंग रेंज’ पर होगी जो कि उत्तर पश्चिम तोक्यो में सैइतामा में स्थित है। इसी स्थल पर 1964 ओलंपिक में भी निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई थी।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें खेल गांव में कमरे आवंटित कर दिये गये हैं और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे। उन्हें पृथकवास या अलग थलग रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे क्रोएशिया से वहां पहुंचे हैं। ’’

दल के सभी सदस्य हवाई अड्डे पर हुई कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये।

प्रोटोकॉल के अनुसार रविवार से खेल गांव में रोज कोविड-19 परीक्षण किया जायेगा।

महासंघ के अधिकारी ने बताया कि नारिता हवाई अड्डे पर सहजता से सभी औपचारिकताएं पूरी की गयी और निशानेबाजी दल को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

एनआरएआई के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘निशानेबाजों को तोक्यो से खेल गांव तक पहुंचने में आठ घंटे लग गये जिसमें से साढ़े चार घंटे हवाई अड्डे पर और साढ़े तीन घंटे खेल गांव तक यात्रा करने में लगे। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को जो कमरे दिये गये हैं, उनमें एक कमरे को दो व्यक्तियों द्वारा साझा करना होगा। ’’

खिलाड़ी सोमवार को शूटिंग रेंज (निशानेबाजी परिसर) का दौरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप से लंबी उड़ान के बाद वे थके हैं। वे पर्याप्त विश्राम करने के बाद ही अभ्यास शुरू करेंगे।’’

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त को समाप्त होंगे। निशानेबाजी की स्पर्धाएं उदघाटन समारोह के अगले दिन से शुरू हो जाएंगी और 10 दिन तक चलेंगी।

भारत के अन्य खेलों के खिलाड़ी स्वदेश से जा रहे हैं और उन्हें तोक्यो पहुंचने पर तीन दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

भारतीय निशानेबाजी टीम शुक्रवार को जगरेब से रवाना हुई जहां उसने 80 दिन तक टूर्नामेंट सहित अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया।

तोक्यो की फ्लाइट लेने से पहले एम्सटरडम में 13 सदस्यीय पिस्टल और राइफल टीम के साथ दो स्कीट निशानेबाज - मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह - भी जुड़ गये जो इटली में ट्रेनिंग कर रहे थे।

तोक्यो खेलों में भारत के इस बार रिकार्ड 15 निशानेबाज शिरकत करेंगे। भारतीय टीम में आठ राइफल, पांच पिस्टल और दो स्कीट निशानेबाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!