लाइव न्यूज़ :

पृथकवास की जरूरत नहीं, 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय निशानेबाजों को ओलंपिक खेलों से पहले पृथकवास पर रहने की आवश्यकता नहीं है और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू कर देंगे। भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिये गये।

निशानेबाजी की स्पर्धाएं असाका शूटिंग रेंज पर होगी जो कि उत्तर पश्चिम तोक्यो में सैइतामा में स्थित है। इसी स्थल पर 1964 ओलंपिक में भी निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई थी।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें खेल गांव में कमरे आवंटित कर दिये गये हैं और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे। उन्हें पृथकवास या अलग थलग रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे क्रोएशिया से वहां पहुंचे हैं। ’’

उन्होंने बताया कि नारिता हवाई अड्डे पर सहजता से सभी औपचारिकताएं पूरी की गयी और निशानेबाजी दल को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

खिलाड़ी सोमवार को शूटिंग रेंज का दौरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप से लंबी उड़ान के बाद वे थके हैं। वे पर्याप्त विश्राम करने के बाद ही अभ्यास शुरू करेंगे।’’

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त को समाप्त होंगे। निशानेबाजी की स्पर्धाएं उदघाटन समारोह के अगले दिन से शुरू हो जाएंगी और 10 दिन तक चलेंगी।

भारत के अन्य खेलों के खिलाड़ी स्वदेश से जा रहे हैं और उन्हें तोक्यो पहुंचने पर तीन दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!