लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन में पहली बार कोई अमेरिकी अंतिम आठ में नहीं, जोकोविच रिकॉर्ड खिताब के और करीब

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:58 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात सितंबर (एपी) एक सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में 20 वर्ष के जेंसन ब्रूक्सबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार कोई अमेरिकी खिलाड़ी अंतिम आठ में जगह नहीं बना सका है ।

कैलिफोर्निया के वाइल्ड कार्डधारी ब्रूक्सबी विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर हैं और पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर तक पहुंचे । लेकिन सामना जोकोविच से था जो पिछले 52 साल में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने से तीन जीत दूर हैं ।

उन्होंने 1 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज करके इस साल ग्रैंडस्लैम में जीत का रिकॉर्ड 25 . 0 कर लिया । वह रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से भी तीन जीत दूर हैं । रोजर फेडरर, रफेल नडाल और जोकोविच के नाम इस समय 20 ग्रैंडस्लैम हैं ।

1880 से चल रहे टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार मेजबान देश का कोई भी खिलाड़ी महिला या पुरूष वर्ग में अंतिम आठ में नहीं पहुंचा है ।

अब जोकोविच का सामना इटली के छठी रैंकिंग वाले माटेओ बेरेटिनी से होगा जिन्हें उन्होंने विम्बलडन फाइनल में हराया था ।

महिला वर्ग में 18 वर्ष की ब्रिटिश क्वालीफायर एम्मा राडुकानू ने गैर वरीय शेल्बी रोजर्स को 6 . 2, 6 . 1 से हराया । रोजर्स ने तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को मात दी थी लेकिन वह लय कायम नहीं रख सकी । यूनान की मारिया सक्कारी ने 2019 की चैम्पियन बियांका आंद्रिस्कू को 6 . 7, 7 . 6, 6 . 3 से हराया । अब वह दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा से खेलेगी ।

पुरूष वर्ग में 22वीं वरीयता प्राप्त रीली ओपेलका को दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस ने 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1, 6 . 3 से हराया । अब उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जो विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!