लाइव न्यूज़ :

निवेदिता ने चौथी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:13 IST

Open in App

सोनीपत, 23 जुलाई उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से शुक्रवार को यहां चौथी युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विश्व युवा चैंपियन गीतिका को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

पिछले साल फरवरी में स्वीडन में गोल्डन गर्ल बॉक्स कप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियां बटोरने वाली निवेदिता ने हरियाणा की मुक्केबाज गीतिका के खिलाफ महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग फाइनल में साहसिक प्रदर्शन करते हुए 3- 2 से जीत दर्ज की।

कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रतियोगिता से घरेलू मुक्केबाजी की वापसी हुई है जिसमें हरियाणा और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) ने अपने टीम चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखे।

हरियाणा की महिलाओं ने अपनी टीम चैंपियनशिप खिताब को बरकरार रखा जबकि एसएससीबी ने पुरुषों की श्रेणी का चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। हरियाणा ने महिला वर्ग में सात स्वर्ण और पांच रजत सहित 12 पदक जीते जबकि एसएससीबी ने पुरुषों की स्पर्धा में 10 पदक (सात स्वर्ण और तीन रजत) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

दिन के पहले मुकाबले में गीतिका की हार के बाद तमन्ना ने गत चैंपियन हरियाणा को महिला वर्ग में अपना पहला स्वर्ण दिलाया। टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहीं तमन्ना ने 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में राजस्थान की अंजलि चौधरी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी।

नेहा (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), लशु यादव (70 किग्रा), खुशी (63 किग्रा) और दीपिका (+81) महिला वर्ग में हरियाणा की अन्य स्वर्ण पदक विजेता रहीं। हरियाणा के पुरुषों मुक्केबाजों ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावित किया और कुल नौ पदकों (चार स्वर्ण और पांच रजत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं 2021 विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम ने पुरुषों की स्पर्धा में एसएससीबी के लिए शानदार सफर का नेतृत्व किया। लगातार अच्छा खेल रहे चोंगथम ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश के अभिनव कटोच को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हरा दिया।

विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), विक्टर सिंह शैकोम (54 किग्रा), विजय सिंह (57 किग्रा), रविचंद्र सिंह (60 किग्रा), जयदीप रावत (71 किग्रा) और दीपक (75 किग्रा) एसएससीबी के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी रहे।

इस युवा चैंपियनशिप में देश भर से 479 मुक्केबाजों ने भाग लिया। इसके बाद जूनियर लड़कों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण और जूनियर लड़कियों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का चौथा संस्करण 26 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा।

युवा और जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप ने मुक्केबाजों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक अच्छा अवसर दिया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को 2021 एएसबीसी युवा एवं जूनियर मुक्केबाज चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा जो 17-31 अगस्त तक दुबई में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!